प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महान पर्वतारोही निर्मल पुर्जा “निम्सदाई” को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में महान पर्वतारोही एवं अदम्य साहस के प्रतीक निर्मल पुर्जा “निम्सदाई” की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, गोरखा समाज से जुड़े लोगों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शामिल होकर निर्मल पुर्जा के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान निर्मल पुर्जा “निम्सदाई” के प्रेरणादायी जीवन और पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनके साहसिक अभियानों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उनके संघर्ष, अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा गया।

 

वक्ताओं ने कहा कि निर्मल पुर्जा “निम्सदाई” ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी मेहनत, जुनून और साहस के दम पर एक अलग पहचान बनाई। वीर गोरखा के रूप में उनकी पहचान और दुनिया के कठिनतम पर्वत अभियानों में उनके साहसिक प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि मजबूत इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है।

 

गोरखा समाज की ओर से बोलते हुए अलीशा शर्मा ने कहा कि निर्मल पुर्जा का जीवन और उनकी उपलब्धियां समाज और विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और साहस की कहानी आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

 

कार्यक्रम की आयोजक एवं AICC ओबीसी महिला समन्वयक तथा उपाध्यक्ष, गोरखा प्रकोष्ठ, उत्तराखंड, पिया थापा ने कहा कि निर्मल पुर्जा “निम्सदाई” का जीवन साहस, संघर्ष और संकल्प की मिसाल है। उनकी स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

 

इस अवसर पर पिया थापा की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, लगन और उल्लेखनीय योगदान के लिए कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने निर्मल पुर्जा “निम्सदाई” को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका प्रेरणादायी जीवन और पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *