नीलम अग्रवाल स्मृति ट्रस्ट की पहल, साल में चार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का संकल्प, कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया शिविर का शुभारंभ

देहरादून: अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी की यादों को संजो के रखने का अदभुत तरीका खोजा डाक्टर सुनील अग्रवाल ने उनकी स्मृति में , उन्होंने परिवार के सदस्यों का एक ट्रस्ट बनाया स्वर्गीय धर्मपत्नी नीलम अग्रवाल के नाम से और ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में वंचित गरीब लोगों के निःशुल्क इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और गरीब प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता। पहले वर्ष में उन्होंने चार विशिष्ट दिनों में में चार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन और फिर इन चार दिवसों के अलावा भी आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया। आज ऐसे ही तीसरे निःशुल्क स्वस्थ शिविर का शुभारंभ एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कैंट रोड स्थित अग्रवाल परिसर में किया जिसमें सैकड़ों मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई व मुफ़्त दवाएं भी प्राप्त की।

धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों व पधारे अतिथियों व जांच के लिए आए मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज समाज में इस प्रकार के निस्वार्थ सेवा करने वाली संस्थाओं व व्यक्तियों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम लोग मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे व गिरजाघरों में भगवान की खोज में लगे रहते हैं लेकिन असली भगवान की भक्ति व सेवा गरीब वंचित दबे कुचले निर्धन व बीमार लोगों की सेवा में है और उन्हीं में परमात्मा निहित है।  धस्माना ने कहा कि तुलसी बाबा ने राम चरित मानस में स्पष्ट रूप से कहा है कि भगवान कण कण में व्याप्त हैं “हरि व्यापक सर्वत्र समाना प्रेम ये प्रगट हुई मैं जाना।” इसलिए प्रेम करुणा दया और सेवा जो चीजें ईश्वर को सबसे ज्यादा प्रिय हैं उनको करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं।

इस अवसर पर नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष सैनिक कल्याण परिषद शमशेर सिंह बिष्ट, मानव अधिकार एवं सामाजिक कल्याण समिति अध्यक्ष सचिन जैन, और मधु जैन, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, राम मंदिर समिति अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, देवभूमि मातृशक्ति संगम अध्यक्ष इंदु शर्मा, 155 बार रक्तदान करने वाले अनिल वर्मा, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सहित ट्रस्ट के शोभित जैन राघव गोयल अक्षय अग्रवाल अमित अग्रवाल आयुष अग्रवाल डॉक्टर मयंक रावत डॉ रितु बडोनी डॉ शैली गुप्ता डीआर सार्थक अग्रवाल। ट्रस्ट के द्वारा पहला स्वास्थ्य शिविर 3 जनवरी अपने स्वयं के जन्मदिन पर दूसरा 26 मई दिवंगत पत्नी के जन्मदिन पर तीसरा आज 22 जून अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर और चौथा प्रस्तावित 20 जुलाई दिवंगत पत्नी की पुण्यतिथि पर

मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील अग्रवाल ने बताया कि चौथा प्रस्तावित 20 जुलाई दिवंगत पत्नी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *