रुद्रपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैच देखने आए बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने वेलोड्रम में साइकिलिंग प्रतियोगिता देखी और खुद भी वेलोड्रम में साइकिलिंग की। उन्होंने विजेता सर्विसेज की टीम को गोल्ड, पंजाब को रजत और राजस्थान की टीम को कांस्य पदक दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों से पूरे प्रदेश में लोगों में उत्साह का माहौल है। 11 जगहों पर राष्ट्रीय खेल हो रहे हैं। उत्तराखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रुद्रपुर में शूटिंग रेंज बनाई गई है। हर जगह पर बहुउद्देशीय हाल बनाए गए है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गति, कौशल और शारीरिक क्षमता के अद्भुत सामंजस्य का खेल है साइकिलिंग..! केवल खेल बल्कि फिट रहने के लिए भी यह अत्यंत ज़रूरी है, तो आइए राज्य को फ़िटनेस और आरोग्य के मार्ग पर ले जाने हेतु इसे जन आंदोलन बनाने का संकल्प लें..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों पर कहा, “…पूरे राज्य में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य के लोग उत्साहित हैं और जो लोग इसे संभव बना रहे हैं, मैं उन सभी को बधाई देता हूं। हमारे पास अब खेलों के लिए अच्छा बुनियादी ढांचा है जो आने वाले दिनों में खिलाड़ियों की मदद करेगा…”