Entrepreneurship Development Institute of India के We Utsav में चमकी उत्तराखंड की लोक कलाकार ज्योति जोशी 

Entrepreneurship Development Institute of India (EDII) द्वारा आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के आठ राज्यों ने अपनी-अपनी समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक कलाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ऐपण ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कलाकार ज्योति जोशी ने ऐपण कला की महत्ता, इसकी पारंपरिक विशेषताओं और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी। उन्होंने बताया कि ऐपण केवल सजावटी कला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और सामाजिक जीवन से गहराई से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत है।

 

 

 

 

स्थानीय लोगों और कार्यक्रम में आए दर्शकों ने उत्तराखंड की इस अनूठी लोक कला को अत्यंत सराहा। ऐपण की बारीक रेखांकन शैली और पारंपरिक प्रतीकों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

उल्लेखनीय है कि ज्योति जोशी पूर्व में Uttarakhand Vidhan Sabha तथा Uttarakhand Vidhan Sabha में भी ऐपण कला की भव्य प्रस्तुति दे चुकी हैं। उनके इन प्रयासों से उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को व्यापक पहचान मिली है और इसकी सुंदरता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *