नगर निगम का अवैध फड़ ठेलियों के खिलाफ कार्यवाही, टीम जाते ही फुटपाथ पर हो जाता है कब्जा

देहरादून : नगर निगम शहर की सड़कों पर अवैध फड़ और ठेलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। नगर आयुक्त नमामि बंसल के निर्देश के बाद निगम के अधिकारी एक्शन मोड में नजर आय जो भी अवैध फड़-ठेली मिली, उसे जब्त किया साथ ही जुर्माना की कार्यवाही भी की, बता दें कि शहर में पांच हजार से अधिक फड़-ठेली लगती हैं। जिनमें से हजारों अवैध रूप से लगाई जाती हैं।

*नगर निगम की टीम के जाने के बाद फुटपाथ पर हो जाता है कब्जा* 

नगर निगम की टीम के जाने के बाद लोग अपनी ठेलिया फुटपाथ पर लगा कर कब्जा कर रहे । जिनको ना प्रशासन का डर है न ही कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है है की आखिर किस की संरक्षण में फुटपाथ पर खुले आम ठेलिया लग जाती। ऐसे में पैदल चल रहे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है

*साठगांठ के चलते नहीं होती कार्रवाई*

फड़ और ठेली वालों के खिलाफ निगम अधिकारी समय-समय पर छोटी-मोटी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। नतीजतन शहर की सड़कों पर अवैध फड़ व ठेलियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की सेटिंग का खेल भी चलता है। सूत्रों के अनुसार निगम के कर्मचारी फड़ और ठेलियों वालों से हर माह तय रकम वसूलते हैं। यह रकम अधिकारियों और कर्मचारियों की जेब में जाती है

नगर निगम क्षेत्र में हजार से अधिक संख्या में अवैध फड़-ठेली गांधी पार्क, परेड मैदान, घंटाघर, चकराता रोड समेत विभिन्न स्थानों पर लगती हैं। जिसके चलते यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए निगम ने अतिक्रमण पर इस अभियान में पुलिस का भी सहयोग लिया पुलिस और निगम की फोर्स के साथ मिलकर अवैध फड़-ठेली हटवाई , वही आपको बता दे की गांधी पार्क, परेड मैदान समेत सड़क किनारे काफी संख्या में अवैध फड़ और ठेली लगी रहती हैं जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *