उधम सिंह नगर में कांग्रेस विधायक पर भाजपा के पूर्व विधायक और नेताओं द्वारा जानलेवा हमला लोकतंत्र की हत्या: डॉ. प्रतिमा सिंह

सत्ता के नशे में चूर भाजपा के पूर्व विधायक और उनके नेताओं की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, विपक्षी विधायकों पर कायरतापूर्ण हमले कराकर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है तानाशाह सरकार24 घंटे में आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक और नेताओं की गिरफ्तारी न होने पर पूरे प्रदेश में चक्का जाम की स्थित बनेगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी उधम सिंह नगर के किच्छा से कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय विधायक पर भाजपा के पूर्व विधायक और उनके नेताओं द्वारा किए गए जानलेवा और कायराना हमले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने राज्य सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस शर्मनाक घटना को उत्तराखंड के इतिहास का सबसे काला अध्याय और लोकतंत्र की सरेआम हत्या करार दिया है।प्रेस को जारी बयान में डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “सत्ता के अहंकार और नशे में डूबे भाजपा के पूर्व विधायक और उनके नेता अब खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। यह हमला सिर्फ हमारे विधायक पर नहीं, बल्कि किच्छा की देवतुल्य जनता के भरोसे और हमारे संविधान पर हुआ है। सूबे के मुखिया जीरो टॉलरेंस का ढोंग बंद करें, क्योंकि उनकी नाक के नीचे भाजपा के पूर्व विधायक और नेता सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर है और ‘जंगलराज’ चरम पर पहुंच चुका है।”डॉ. प्रतिमा सिंह ने सरकार और पुलिस प्रशासन को ललकारते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि तत्काल जेल भेजें,हमलावर भाजपा के पूर्व विधायक, उनके नेताओं और गुंडों पर तत्काल हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाए।सत्ता का दबाव बंद होना चाहिए,पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में आना बंद करे और बिना किसी राजनीतिक पक्षपात के अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे।सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए जब राज्य में जनता के चुने हुए विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सरकार तुरंत विपक्षी विधायकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए।डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस कायरतापूर्ण हरकत के आगे कतई झुकने वाली नहीं है। अगर अगले 24 घंटे के भीतर दोषी भाजपा के पूर्व विधायक और उनके नेताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। पूरी कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर इस तानाशाही सरकार के खिलाफ उग्र जन-आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *