पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून, 26 जुलाई। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट कांग्रेस के अनुभवी और वरिष्ठ नेता थे, जिनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक के अपने लंबे राजनीतिक जीवन में स्व. बिष्ट ने सदैव जनहित और प्रदेश के विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी। उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए।

गोदियाल ने कहा कि छात्र राजनीति से शुरू हुआ स्व. बिष्ट का राजनीतिक सफर उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड की राजनीति तक प्रभावशाली रहा। उनके अनुभव, नेतृत्व और मार्गदर्शन से कांग्रेस संगठन को हमेशा मजबूती मिली। राजनीति में उनके द्वारा छोड़ी गई रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है और वे सदैव कांग्रेसजनों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

शोकसभा से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल स्व. हीरा सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर तथा कांग्रेस पार्टी का ध्वज चढ़ाकर समस्त कांग्रेस परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सुजाता पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी, राजीव कुमार, आशीष नौटियाल, उपेन्द्र थापली, यशपाल चौहान, कविन्द्र इष्टवाल, पिया थापा, अखिलेश उनियाल, अमरदेव गोनियाल, पूनम कंडारी, विरेन्द्र पंवार, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, कमल सिंह रावत, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, लाखीराम बिजलवाण, करतार नेगी, विकास नेगी टिचकुले, मदन कोहली, शरीफ बेग, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, नितिन बिष्ट, अजय रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *