उत्तराखंड की राजनीति में नया इतिहास: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रचा सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

उत्तराखंड की राजनीति में नया इतिहास: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रचा सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

 

‘धाकड़ धामी’ बने प्रदेश की स्थिर राजनीति का चेहरा, बीजेपी के पहले पूर्णकालिक मुख्यमंत्री बनने की ओर

 

देहरादून।

उत्तराखंड की राजनीति लंबे समय तक अस्थिर नेतृत्व और बार-बार बदले जाने वाले मुख्यमंत्रियों के लिए जानी जाती रही है। लेकिन अब इस मिथक को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तोड़ दिया है। जुलाई 2021 में सीएम पद की शपथ लेने वाले धामी अब राज्य के सबसे लंबे कार्यकाल वाले बीजेपी मुख्यमंत्री बन चुके हैं — और अगर उनका कार्यकाल इसी तरह जारी रहा, तो वे पार्टी के पहले पूर्णकालिक मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे।

2022 में हार के बाद भी मिला भरोसा, फिर साबित किया खुद को

 

जब 2021 में युवा नेता धामी को अचानक सीएम बनाया गया, तो राजनीतिक हलकों में कई सवाल उठे। फिर 2022 विधानसभा चुनाव में खटीमा से हार के बावजूद पार्टी ने उन पर विश्वास जताया और चंपावत उपचुनाव के जरिए फिर से सत्ता में लौटाया। आज वही नेता पार्टी का सबसे भरोसेमंद चेहरा बन चुके हैं।

ऐतिहासिक फैसलों से बनाई अलग पहचान

 

धामी सरकार के कार्यकाल में कई बड़े और साहसिक फैसले लिए गए:

• समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम

• तीन मुफ्त गैस सिलेंडर, महिलाओं के लिए 30% आरक्षण, और ‘लखपति दीदी’ योजना

• पूर्व सैनिकों को 50 लाख तक अनुग्रह राशि, ‘उपनल’ कर्मियों के लिए बीमा व सरकारी सुविधाएं

• युवाओं को राहत देते हुए सरकारी नौकरियों में आवेदन प्रक्रिया को लचीला बनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *